Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Azamgarh News
›
Youths drowning in debt from playing online games rented and sold farmers' tractor trolleys, 2 arrested
{"_id":"6a6a491a12a4483a520f64c4","slug":"youths-drowning-in-debt-from-playing-online-games-rented-and-sold-farmers-tractor-trolleys-2-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-154447-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ऑनलाइन गेम खेलने में कर्ज में डूबे युवकों ने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराए पर लेकर बेचीं, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ऑनलाइन गेम खेलने में कर्ज में डूबे युवकों ने किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराए पर लेकर बेचीं, 2 गिरफ्तार
ऑनलाइन गेम एविएटर खेलने में कर्ज में डूबे युवकों ने किसानों से किराये पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेकर उन्हें बेच दिया। महराजगंज पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां पुलिस ने बरामद किया है। गिरोह के दो अन्य आरोपी अंकुल यादव और गोलू उर्फ संगम मौर्य भाग गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव के किसान गुलाब यादव, उषा देवी, जौहर यादव और प्रवेश चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम निवासी सुनील यादव ने उनकी ट्रैक्टर ट्रॉलियां किराये पर लीं थीं। अपने साथियों उपेंद्र यादव, अंकुल यादव तथा गोलू उर्फ संगम मौर्य के साथ मिलकर उन्हें बेच दिया। ट्रॉलियां वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस ने गोवर्धन ढाला के पास से आरोपी सुनील यादव और उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर थाना रौनापार क्षेत्र के नैनीजोर गांव और महराजगंज क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से बेची गई तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे एविएटर ऑनलाइन गेम खेलते थे। उन पर ज्यादा कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने किसानों से 15 हजार प्रतिमाह किराये पर ट्रैक्टर ट्रॉलियां लेना शुरू किया। बाद में घरेलू समस्याओं का बहाना बनाकर ट्रॉलियां बेच देते थे और बिक्री से मिले रुपये से अपना कर्ज चुकाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।