फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth will win 50 thousand rupees a month stipend by writing the story of freedom

आजादी की गाथा लिख युवा जीतेंगे 50 हजार रुपये महीने का वजीफा

Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth will win 50 thousand rupees a month stipend by writing the story of freedom
आजादी की गाथा लिख युवा जीतेंगे 50 हजार रुपये महीने का वजीफा
विज्ञापन

आजमगढ़। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इस मौके पर युवा आजादी की गाथा लिखकर 50 हजार रुपये महीने का वजीफा जीत सकते हैं। यह वजीफा छह महीने तक दिया जाएगा। नेशनल बुक ट्रस्ट चयनित 75 युवाओं की पुस्तक भी प्रकाशित करेगा।

शिक्षा विभाग ने इंडिया एट 75 प्रोजेक्ट के तहत युवा (यंग, अपकमिंग एन्ड वर्सेटाइल ऑथर्स) योजना शुरू की है। योजना के तहत 31 जुलाई तक एक ऑनलाइन कांटेस्ट का आयोजन होगा। इसमें 30 वर्ष तक के युवा आजादी की लड़ाई से जुड़े गुमनाम हीरो, गुमनाम स्थलों आदि के बारे में रचनात्मक लेखन करेंगे। ऑनलाइन कांटेस्ट के जरिये श्रेष्ठ 75 युवाओं का चयन किया जाएगा। सभी 75 युवाओं को छह महीने तक 50-50 हजार रुपये का वजीफा दिया जाएगा। मेंटरशिप स्कीम के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया इन युवाओं के आलेख की किताब भी प्रकाशित करेगा। आयोजन का मकसद युवाओं का लेखन और पाठन में रुझान बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed