फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth walking along the roadside run over by truck, dies

Azamgarh News: सड़क किनारे जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth walking along the roadside run over by truck, dies
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे से जा रहे युवक को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे जमीरपुर गांव निवासी सुक्खू (37) की मौके पर ही मौत हो गई। जमीरपुर गांव निवासी सुक्खू शुक्रवार की रात करीब 10 बजे किसी काम से कंचनपुर बाजार गए थे। वह सड़क किनारे से अपने घर पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान मेहनाजपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी ओर आया और जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुक्खू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed