{"_id":"5f4d065c048a4a46b3166ef5","slug":"youth-shot-in-dispute-three-police-teams-in-search-of-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाद रखने के विवाद में युवक को मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाद रखने के विवाद में युवक को मारी गोली, हमलावरों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें
Mon, 31 Aug 2020 07:47 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के डिंगुरपुर गांव में नाद रखने के विवाद में रविवार रात कुछ लोगों ने युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन
डिंगुरपुर गांव निवासी विजय प्रजापति (26) पुत्र सुरेंद्र प्रजापति का गांव के ही कुछ लोगों से एक जमीन पर नाद रखने को लेकर रविवार शाम विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने देर रात उसे गोली मार दी। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सोमवार को घायल विजय प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने दिवाकर यादव व मुन्ना यादव तथा शेषनाथ प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर घटना हुई है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन