फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth's body found on railway track

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा मिला युवक का शव

Thu, 24 Feb 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found on railway track
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव के पास बुधवार की देर रात रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटे एक युवक का शव बरामद किया गया। बाद में मृतक की पहचान अजमतगढ़ निवासी रामविजय के रूप में हुई।
विज्ञापन

राहगीरों ने बुधवार की रात नौ बजे सराय गांव के पास ट्रैक पर शव को देखा। सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक की शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी रामविजय राजभर (30) पुत्र जगदीश राजभर के रूप में की गई। मृतक की सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी शिवचंद राजभर के यहां ससुराल है। इन दिनों वह अपनी ससुराल आया हुआ था। बुधवार की शाम वह ससुराल से कस्बा सराय चट्टी पर किसी काम से गया हुआ था। वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से रेलवे क्रासिंग के पास ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ससुराल वाले पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। ससुराल वालों के अनुसार रामविजय रोजीरोटी के लिए बाहर रहता था। हाल में ही वह बाहर से घर आया था और ससुराल आया हुआ था। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed