फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in road accident in azamgarh died after 23 days in kgmu lucknow

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक ने 23 दिन बाद तोड़ा दम, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Sun, 24 Jul 2022 03:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 03:09 PM IST
सार

आजमगढ़ के दरौरा गांव निवासी अतुल दुबे (19) एक जुलाई की रात सड़क हादसे में घायल हो गया था। केजीएमयू लखनऊ में उपचार के दौरान शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Youth injured in road accident in azamgarh died after 23 days in kgmu lucknow
अतुल दुबे (19) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के देवपार में बीते एक जुलाई को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए लखनऊ केजीएमयू ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां इजाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कंधरापुर थाना के दरौरा गांव निवासी अतुल दुबे (19) पुत्र अनिल दुबे एक जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती दादा को देखने आया था। देर रात घर लौटने के दौरान देवपार गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। तब से अतुल का वहीं इलाज चल रहा था। शनिवार रात साढ़े आठ बजे अतुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। लखनऊ में पोस्टमार्टम के बाद शव को आजमगढ़ लाया जा रहा है। शाम में अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed