फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in assault dies during treatment

मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in assault dies during treatment
रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी नौबरार करखिया किता फस्ट (निबियहवा) गांव में शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे होलिका जलाने जाते समय ही बालू फेंकने (धुरकंड) को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीसरे दिन इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल लक्ष्मन यादव की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष से श्रवण यादव ने थाने में तहरीर दी है कि उनके घर के लक्ष्मण यादव, दीपक यादव और संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें लक्ष्मण की हालत काफी गंभीर है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राम विनय यादव, रामजन्म, राजेंद्र, करिया, दीपक, रजनीश, अभिषेक, लल्लन, गुड्डू के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश पांडेय ने बताया कि 307 के आरोपी लल्लन यादव और गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed