फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth injured in accident dies during treatment

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies during treatment
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर ढाबा के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीररुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान सोमवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। फूलपुर कोतवाली के अहिरीपुर जगदीशपुर गांव निवासी विरेंद्र यादव (35) पुत्र सतई यादव तीन जून की बाइक में पेट्रोल भराने गया था। वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए जहां हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल लाए। यहां से भी रेफर होने पर सोमवार की देर शाम परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज चक्रपानपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक रोजीरोटी को लेकर मुम्बई रहता था और बीते 15 जून को ही घर पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आया था। वह एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed