फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth hatched a conspiracy to disturb social harmony, arrested

युवक ने रची सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth hatched a conspiracy to disturb social harmony, arrested
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे में शुक्रवार को सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। इसका षड्यंत्र रचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में मामला खुला कि उधारी की रकम डकारने के लिए उनसे यह साजिश रची थी।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बा के पुरानी मुहल्ला निवासी यासीर अरफान ने शुक्रवार को मुबारकपुर चौकी में शिकायत की कि पुरा खिजिर मुहल्ला स्थित इस्लामिया हास्पिटल के पास कुछ लोगों ने उसे घेरकर धर्म विशेष पर टिप्पणी की। उसकी दाढ़ी पकड़ कर चाकू से हमला भी किया, जिससे उसका कुर्ता फट गया और मोबाइल टूट गया। हमला करने वाले चंदन-तिलक लगाए थे और लालरंग के गमछे से मुंह ढके थे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ की। सीसी कैमरे की फुटेज देखी। कहीं भी घटना होने के साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद यासीर को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची और कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि मैने पांच माह पूर्व कमरूल हक नाम के व्यक्ति से 3600 रुपये उधार लिया था, जिसे दे नहीं पा रहा था। इसी के चलते यह साजिश रची, ताकि कस्बे का माहौल खराब हो और उसे उधारी का पैसा न देना पड़े। पुलिस ने माहौल खराब करने की साजिश रचने के आरोप में यासिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed