{"_id":"6079d5258ebc3e8ccd2e3c08","slug":"youth-hangs-himself-from-roof-top-dies-azamgarh-news-vns585394798","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने छत के चुल्ले से लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने छत के चुल्ले से लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
मुबारकपुर/सठियांव (आजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आयमा गांव गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
पुसड़ा आयमा गांव निवासी बृजभान उर्फ विंध्याचल पुत्र रामअवध रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहता था। दो माह पूर्व वह दिल्ली से घर चला आया। इसके बाद वह लखनऊ काम करने गया और एक सप्ताह पहले वहां से भी घर लौट आया और गांव में ही रह कर मजदूरी करने लगा। बृहस्पतिवार को वह खाना आदि खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात 12 बजे कोई सामान गिरने की आवाज आई तो बाहर सो रही मां ने आवाज दी। जिस पर बृजभान कमरे से बाहर निकल कर आया और पानी पीने के बाद कमरे में सोने चला गया।
सुबह वह देर तक नहीं उठा तो छोटा भाई केशभान उसे जगाने गया। दरवाजा अंदर से बंद था और पीटने के बाद भी कोई आहट नहीं मिली। जिस पर छोटे भाई ने किसी छेद से देखा तो उसके होश उड़ गया। बगल के कमरे की दीवार को तोड़ कर परिजन अंदर गए तो वह छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे लटक रहा था। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वह एक पुत्री का पिता था और पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी। चार भाइयों में वह दूसरे स्थान पर था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।