फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth going to drop sister dies in road accident

बहन को छोड़ने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 23 Feb 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth going to drop sister dies in road accident
बरदह थाना क्षेत्र के जिवली मोड़ पर बाइक व जीप की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन को गंभीर चोटे आईं और भांजा बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए जिवली जा रहा था। मृतक जौनपुर जनपद के थाना गौराबादशाहपुर के बसवत गांव का निवासी था। इस घटना से मृत के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बसवत गांव निवासी 34 वर्षीय अजय पुत्र श्यामदेव बुधवार की शाम अपनी बहन को छोड़ने के लिए जिवली जा रहा था। वह जैसे ही जिवली मोड़ पर पहुंचा कि तेजरफ्तार आ रही जीप से उसकी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अजय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं बाइक पर बैठा अजय का भांजा बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जीप को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed