{"_id":"62f54cc66a609b63a30d2532","slug":"youth-dies-due-to-drowning-while-taking-bath-in-bhairobaba-pokhara-azamgarh-news-vns668800017","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरोबाबा पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरोबाबा पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
महाराजगंज। महाराजगंज कस्बे से सटे भैरो बाबा स्थान पर बृहस्पतिवार की दोपहर पोखरे में नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक गहरे पानी में चला गया। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर उसके शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के आखापुर गांव निवासी उदयभान यादव 28 वर्ष पुत्र लालसा यादव अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को भैरोबाबा दर्शन पूजन के लिए गया था। बाबा धाम पर स्थित पोखरे में नहाते समय उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को पोखरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के दो पुत्र हैं। घटना के बाद पत्नी किरण का रो-रोकर बुरा हाल है।