फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies due to consumption of illicit liquor

अवैध शराब के सेवन से हुई युवक की मौत

Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to consumption of illicit liquor
पवई के बाद अब अहरौला क्षेत्र में भी एक युवक की अवैध शराब के सेवन से मौत हो गई। परिजन अभी शव को घर पर ही रखे हुए है और दिल्ली रह रहे बड़े पुत्र के आने का इंतजार कर रहे है। मृतक की पत्नी के अनुसार पुत्र के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के समसल्लीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल राजभर पुत्र रघुवीर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पत्नी शोभावती के अनुसार सोमवार की रात वो गांव में चोरी से बिकने वाले शराब को मंगा कर पिया, इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई। इस दौरान मंगलवार की भोर में उसे उल्टी होने लगी, और हाथ-पैर ऐंठने लगा। परिजन उसे लेकर माहुल व सरायमीर आदि कई प्राइवेट अस्पतालों पर ले गए लेकिन किसी ने भी भर्ती नहीं किया। मंगलवार को दिन में परिजन उसे फूलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान बुधवार को दिन में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और मृतक के बड़े पुत्र के आने का इंतजार करने लगे। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी शोभावती के अनुसार बड़ा पुत्र प्रकाश रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहता है। जो घटना की सूचना पर वहां से चल चुका है। उसके लौट कर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं क्षेत्र में एक बार फिर पवई, दीदारगंज व अहरौला क्षेत्र में कुछ माह पूर्व हुई जहरीली शराब कांड की याद ताजा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed