फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after being hit by a train, village mourns

Azamgarh News: युवक की ट्रेन से कटकर मौत, गांव में मातम

Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train, village mourns
थाना क्षेत्र के ग्राम पसिका गांव निवासी प्रियांशु मौर्य (22) अपने गांव के करीब दस लोगों के साथ काम के सिलसिले में ट्रेन से हैदराबाद जा रहे थे। प्रियांशु के पिता दीनानाथ मौर्य ने बताया कि पांच मार्च को ट्रेन जैसे ही महाराष्ट्र के चांदपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी, उसी दौरान एक वृद्ध महिला ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। मानवता का परिचय देते हुए प्रियांशु उसे सहारा देकर ट्रेन में चढ़ाने लगे। तभी ट्रेन ने सीटी दी और चल पड़ी। इसी दौरान प्रियांशु का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। देखते ही देखते वह ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव एंबुलेंस से प्रियांशु मौर्य गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। प्रियांशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। शव का अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed