{"_id":"661351847fa10c704c042517","slug":"youth-died-in-accident-due-to-collision-between-thar-and-bike-in-azamgarh-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: थार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: थार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
Mon, 08 Apr 2024 07:38 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Apr 2024 07:38 AM IST
सार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के शाहदरिया गांव में एक थार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसके बाद थार चालक ने मंदिर में वाहन लेकर भिड़ गया। लोगों ने उसका पीछा किया तो गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के शाहदरिया गांव में थार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
जहानागंज के शाहदरिया निवासी नीलेश यादव रविवार को किसी काम से पैतृक गांव वसारिकपुर गया था। रात 11 बजे के आसपास वह बाइक से वापस शाहदरिया लौट रहा था। इसी दौरान मऊ जिले के चिरैयाकोट की तरफ से आ रही थार वाहन ने नीलेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद थार टालक भागने लगा। मवेशी खाना के पास थार ने विश्वकर्मा मंदिर में भी टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन थार चालक भागने में सफल रहा। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन