फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth danced to the tunes of DJ in the immersion procession.

Azamgarh News: विसर्जन जुलूस में डीजे के धुन पर जमकर थिरके युवा

Tue, 14 Nov 2023 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Youth danced to the tunes of DJ in the immersion procession.
आजमगढ़। दीपावली पर्व पर नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित श्रीलक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान युवा जहां डीजे की धुन पर जमकर थिरके, वहीं जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ाए। प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मेजवां में फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित मां सरस्वती की प्रतिमा हवन-पूजन के बाद देर शाम विसर्जित कर दिया गया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। विसर्जन के दौरान पुलिस चौकस रही। सरायमीर में नगर पंचायत में स्थापित लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं को मंगलवार को धूमधाम से दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूसा तट पर विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। सगड़ीः मिर्जापुर गांव में स्थापित मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा को मंगलवार टेकनपुर स्थित घाघरा नदी में गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया गया। विसर्जन जुलूस मिर्जापुर से होकर मालटारी, पकवाइनार, रामगढ़, बाजार गोसाई होते हुए टेकनपुर पहुंची। जहां पर घाघरा नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर गिरीश सिंह, सूरज सिंह, अंकित सिंह, सुजीत सिंह, बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed