फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth commited suicide by jumped from third floor after dispute with wife in azamgarh he died on spot

आजमगढ़ः पत्नी से विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौके पर मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 04 Sep 2021 10:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

भरत (30) पुत्र धीरज सोनकर को काशीराम आवास में परिवार के साथ वहीं रहता था और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सब्जी का दुकान लगाता था। शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक वह काशीराम आवास के तीसरी मंजिल से कूद गया। 

विज्ञापन
Youth commited suicide by jumped from third floor after dispute with wife in azamgarh he died on spot
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ शहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित काशी राम आवास डीएवी में रह रहे युवक ने शनिवार देर शाम तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना का कारण पत्नी से किसी बात पर हुआ विवाद बताया जा रहा है।  फराशटोला कदमघाट निवासी भरत (30) पुत्र धीरज सोनकर को काशीराम आवास में कमरा मिला हुआ है। वह परिवार के साथ वहीं रहता था और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सब्जी का दुकान लगाता था।
विज्ञापन


शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक वह काशीराम आवास के तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed