फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth beaten to death with sticks

युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या

Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death with sticks
युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन

भीटी गांव की घटना, घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के भीटी गांव में युवक की लाठी-डंडा से पीट कर हत्या कर मनबढ़ों ने शव को घर से पांच सौ मीटर दूर फेंक दिया। पीटाई से मृत युवक मंगलवार की शाम घर से डीएपी लेने के लिए निकला था। सुबह उसका शव बरामद किया गया।

तरवां थाना के भीटी गांव निवासी वीरेंद्र चौहान (45) मंगलवार की शाम साइकिल से डीएपी खाद लेने बेलहाडीह बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने अपने स्तर से उसकी तलाश शुरू की। जगह-जगह फोन करके पूछा लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर बरामद किया गया। उसके बदन पर लाठी-डंडे के चोट के निशान और चेहरे पर ईंट फेंक कर मारने का चिह्न मिला। शव के पास ही उसकी साइकिल भी पड़ी थी, जिस पर डीएपी का बोरा लदा था। सूचना मिलते ही तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का कहना है कि परिजनों ने पड़ोसियों पर ही आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed