फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man who went to work as caterer died under suspicious circumstances murder is suspected

Azamgarh News: 'देवर की हत्या की गई है...', युवक की मौत के बाद महिला ने बुलाई पुलिस; यहां मिली थी लाश

Sat, 06 Dec 2025 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 07:20 PM IST
सार

UP News: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पाकर माैके पर अतराैलिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। उसकी भाभी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
young man who went to work as caterer died under suspicious circumstances murder is suspected
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिरुवापुर गांव निवासी राजेंद्र निषाद (48) की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजेंद्र बीते चार दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के लिए गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी अचानक मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, राजेंद्र निषाद लंबे समय से कैटर्स का काम कर रहे थे। दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़े राजेंद्र की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही वैवाहिक संबंध टूट गया, जिसके बाद वे अपने भाई के साथ ही रह रहे थे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना कैटर्स टीम में साथ काम करने वाले जितेंद्र मोदनवाल ने परिजनों को दी। मृतक के भाई की पत्नी सुशीला ने हत्या की आशंका जताते हुए 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के रिश्तेदार संजय निषाद ने बताया कि राजेंद्र चार दिसंबर को कैटर्स टीम के साथ दोस्तपुर गए थे। उन्होंने कहा कि संभवतः ठंड लगने या किसी अन्य कारण से उनकी मौत हुई हो सकती है। वहीं, कैटर्स संचालक जितेंद्र मोदनवाल ने बताया कि राजेंद्र पिछले 15–20 वर्षों से उनके साथ काम कर रहे थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वे वहीं सो गए थे। सुबह जब हम पहुंचे तो वे बेहोश मिले, पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी उनके भाई गोलू को दी गई।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे, उप निरीक्षक पवन सिंह और उमेश चंद मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed