फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man who went to bathe in the pond with friends drowned, died

Azamgarh News: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत

Sat, 13 Jul 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to bathe in the pond with friends drowned, died
मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर स्थित तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पोखरी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया। परिजन ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बलुआ नेवादा निवासी मुहम्मद हसनैन (19) पुत्र शमसुद्दीन बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे घर से आपने साथियों के साथ अलीनगर स्थित तालाब पर नहाने गया था। उसके सभी साथी नहाकर आ गए लेकिन मुहम्मद हसनैन अपने घर नहीं पहुंचा। काफी समय बाद भी वह नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हुए और उसकी तलाश करने लगे। किसी ने जानकारी दी कि वह तालाब में नहाने गया था। परिजन वहां पहुंचे तो हसनैन का चप्पल वहां दिखा। परिजनों को आशंका हुई की वह तालाब में डूबा है। परिजन तालाब मेंं तलाश शुरू की और घंटों प्रयास के बाद जब कोई सफलता नहीं मिली तो गोताखोरों की मदद ली गई। गोताखोरों ने रात करीब डेढ़ बजे तक शव को बरामद कर लिया। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नेवादा स्थित इमली वाली बाग में नमाज जनाजा अदा की गई और वहीं पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। मृतक चार बहन और दो भाईयों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed