फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man swinging with rope at home, death

घर में ही रस्सी के सहारे झूला युवक, मौत

Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young man swinging with rope at home, death
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। बर्रा गांव निवासी अनिल राजभर (30) रोजी रोटी के लिए पंजाब प्रांत में रह कर बाबर्ची का काम करता था। एक माह पूर्व वह घर लौटा था। घर पर रह कर भी वह शादी-विवाह में भोजन बनाने का काम कर रहा था। परिवार में आए दिन वाद विवाद होता रहा था, जिससे आजीज आकर उसने बृहस्पतिवार की रात अपने घर के रोशनदान में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। अनिल को फंदे पर लटका देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वह सात भाईयों में सबसे बड़ा था। पुलिस आत्महत्या के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed