फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man shot himself in azamgarh pistol found near dead body family cried out in pain

युवक ने खुद को मारी गोली: खून से लथपथ लाश के पास से मिली पिस्टल, परिवार में मची चीख-पुकार; जानें मामला

Fri, 23 May 2025 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 23 May 2025 05:09 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में युवक की माैत की सूचना पाकर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। बताया गया कि युवक कई दिनों से परेशान चल रहा था। अवैध पिस्टल से उसने खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
young man shot himself in azamgarh pistol found near dead body family cried out in pain
नौशाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gunshot in Azamgarh: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बघेला गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते खुद को पिस्टल से गोली मार आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। प्रथम दृष्ट्या जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन




एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भगतपुर बघेला गांव निवासी नौशाद (33) घर पर रहता था। पिछले कुछ दिनों से नौशाद पारिवारिक समस्या से जूझ रहा था। शुक्रवार की सुबह गोली से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना होने के घंटों बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नौशाद ने पारिवारिक समस्याओं के चलते अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

बोले अधिकारी
पुलिस को सुबह भगतपुर बघेला गांव से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने पारिवारिक समस्याओं के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed