फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man returning after wedding shopping dies in accident

Azamgarh News: शादी की खरीदारी कर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Young man returning after wedding shopping dies in accident
आजमगढ़। निजामाबाद के भटवा की मस्जिद बाजार के पास बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को चचेरे भाई की शादी है। वह शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन



निजामाबाद के करीमपुर गांव निवासी 28 वर्षीय आशीष सोनकर मेंहदी लगाने का काम करता था। चचेरे भाई की बृहस्पतिवार को शादी है। वह खरीदारी के लिए बाजार गया था। रात आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह भटवा की मस्जिद के पास पहुंचा था कि ट्रैक्टर ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई में बड़ा था, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों में मातमी सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed