फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man murdered stabbing scissors in azamgarh Unruly man attacked family dispute going on 20 years

कैंची घोंपकर युवक की हत्या : मनबढ़ ने युवती सहित परिवार पर किया हमला, कई घायल; 20 वर्षों से चल रहा है विवाद

Sat, 26 Oct 2024 08:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 08:11 PM IST
सार

Azamgarh News : कैंची घोंपकर युवक की हत्या की सूचना पाकर मौके पर सिधारी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। गांव में दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक को बचाने के लिए परिजन भी आए आए लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
Young man murdered stabbing scissors in azamgarh Unruly man attacked family dispute going on 20 years
नृशंस घटना के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित चौबाना बस्ती में विवादित भूमि में सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें विपक्षियों ने कैंची से गोदकर युवक की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में भाई को बचाने गई बहन समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती निवासी दीपू चौधरी (32) पुत्र फकीर घर पर ही रहते थे। उनका पड़ोसी में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 20 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शनिवार की शाम विपक्षी द्वारा उस भूमि की सफाई कराई जाने लगी, जिसका दीपू व उसके परिवार के लोग विरोध शुरु कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच, विपक्षी ने कैंची को दीपू चौधरी के पेट, सीने और सिर में घोंप दिया। जिससे दीपू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।



उसे बचाने गई उसकी बहन शीला चौधरी (20), छोटेलाल चौधरी उर्फ छोटई (45), अंशु चौधरी (21) व विकास चौधरी (18) भी घायल हो गए। हालांकि अंशु, छोटई व विकास को गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं बहन शीला को मामूली चोटें आईं हैं।

Young man murdered stabbing scissors in azamgarh Unruly man attacked family dispute going on 20 years
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
परिवार के अन्य सदस्य दीपू चौधरी को लेकर जयरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, परिजन उसे मड़या स्थित एक निजी अस्पताल ले आए जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस व शहर कोतवाली पुलिस मयफोर्स मौके पर पहुंच गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछता की जा रही है।

बोले अधिकारी
भूमि को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। उसी विवादित भूमि में सफाई करने को लेकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक द्वारा कैंची से हमला कर दिया गया है। जिसमें दीपू चौधरी की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त कैंची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed