{"_id":"5ec68b348ebc3e90b33b05c9","slug":"young-man-hurt-due-to-allegations-of-molestation-in-azamgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के आरोप से आहत युवक फंदे पर झूला, घटना के समय परिवार के लोग घर से थे बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के आरोप से आहत युवक फंदे पर झूला, घटना के समय परिवार के लोग घर से थे बाहर
Thu, 21 May 2020 07:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Suicide
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले की देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कूड़ेभार गांव में बृहस्पतिवार दोपहर विजय यादव (25) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घरवालों के मुताबिक बुधवार को विजय पर एक व्यक्ति ने छेड़खानी का आरोप लगाया था जिससे वह काफी व्यथित था।
विज्ञापन
विजय पुत्र चंद्रबली यादव देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा कुड़ेभार गांव का निवासी था। बृहस्पतिवार दोपहर घर के लोग बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान उसने घर में जाकर पंखे में फंदे लगा कर आत्महत्या कर ली। उसके भाई संजय यादव ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने विजय पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
भाई के साथ मारपीट करने के बाद कोतवाली में एनसीआर भी दर्ज कराई थी। इससे विजय काफी विचलित था। वह एक साल पूर्व गुजरात के वापी से घर आया हुआ था। उसके पिता चंद्रबली यादव छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के विजय की मौत से उसकी माता सहित अन्य का रो कर बुरा हाल था। सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, कोतवाल देवगांव विमलेश मौर्या, चौकी प्रभारी पल्हना त्रिभुवन सिंह देर शाम तक मौके पर जमे थे।
विज्ञापन