फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man hanged himself, died

Azamgarh News: युवक ने लगाया फांसी का फंदा, मौत

Wed, 07 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself, died
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी एक युवक का शव उसके दुकान में कुंडी से मफलर के सहारे लटकता मिला। मृतक पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध था। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर अतरौलिया थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छितौनी गांव निवासी अनुज कुमार विश्वकर्मा (25) स्थानीय बाजार में पंचर बनाने व वेल्डिंग का दुकान खोल रखा था। पिता के साथ वह इसी दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात पिता घर जाने लगे तो अनुज ने कहा कि आप घर जाइए मैं दुकान पर ही रहूंगा। अनुज प्रतिदिन सुबह में छह बजे दुकान खोल कर साफ-सफाई में जुट जाता था। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे साफ-सफाई करते नहीं देखा तो लोगों ने दुकान का शटर उठा दिया। शटर उठते ही लोगों के होश उड़ गए। अनुज कुंडी से मफलर के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में सूचना पिता को दी गई। सूचना पर वह भी भाग कर मौके पर पहुंचे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना अतरौलिया थाने पर दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मई 2023 में उसका विवाह अंबेडकरनगर जिले के परसनपुर निवासिनी अंजली से हुआ था। बीते चार फरवरी को पत्नी मायके चली गई। जिससे वह कुछ परेशान था। वह दो भाईयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed