फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man falls on open box of underground electric cable, dies due to electric shock

Azamgarh News: अंडरग्राउंड विद्युत केबिल के खुले बॉक्स पर गिरा युवक, करंट से मौत

Sun, 21 Jul 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Young man falls on open box of underground electric cable, dies due to electric shock
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी बंधे पर स्थित देसी शराब के ठेके के पास रविवार की सुबह अंडरग्राउंड विद्युत केबिल के खुले बॉक्स पर एक युवक गिर पड़ा। इसकी करंट लगने से मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिए। वहीं अमर उजाला ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे अंडरग्राउंड विद्युत केबिल के खुले बॉक्स को लेकर खतरे की आशंका जताते हुए खबर प्रकाशित की थी। यदि विभाग समय रहते चेत जाता तो युवक की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ला निवासी रवि कुमार चौहान (30) पुत्र स्व. प्रसाद चौहान रविवार की सुबह लालडिग्गी पर गया था। उधर से वह लौट रहा था। तभी अचानक साइकिल से लड़खड़ाकर सड़क की पटरी पर लगे अंडरग्राउंड विद्युत केबिल के खुले बॉक्स पर जा गिरा। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद लोग आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेते आए और अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक पुरानी सब्जी मंडी चौराहा व आसपास पल्लेदारी करके अपना जीविकोपार्जन करता था। वहीं शहर में जगह-जगह खुले अंडरग्राउंड केबिल के बॉक्स को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक इसकी चपेट में आकर गोवंश पशुओं की मौत हो जाती थी, लेकिन अब मानव जीवन की क्षति होने से बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। वहीं घटना के बाद विद्युत कर्मियों ने खुले केबल को टेप लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed