फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man drowned while bathing in pond family members searched for since night

UP: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, रात से ही खोज रहे थे परिजन; सुबह लाश मिलने से सनसनी

Wed, 01 Oct 2025 02:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ में युवक की डूबने से माैत की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Young man drowned while bathing in pond family members searched for since night
युवक की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: देवगांव कोतवाली के लहुआ खुर्द गांव (मौजा लोधापुर) निवासी अविनाश सिंह उर्फ बादल (30) पुत्र स्व. हरेंद्र बीती शाम करीब छह बजे पोखरे में नहाने गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान, वह गहरे पानी में चले गया और डूबने लगा। पोखरे की सीढ़ियों पर मौजूद एक बच्चे ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार व ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक अविनाश गहराई में समा चुका था। पोखरे की गहराई और उसमें फैली झाड़ियां, शैवाल व खरपतवार के कारण बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


सूचना पर पल्हना चौकी प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडे, नायब तहसीलदार लालगंज मनोज गिरी और कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय जमे रहे। रातभर गोताखोरों ने पोखरे में युवक की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे से फिर खोजबीन शुरु हुई और लगभग साढ़े ग्यारह बजे शव पोखरे से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अविनाश सिंह अविवाहित थे। माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। उसकी दो बहनें गुंजा और मोनिका की शादी हो चुकी है। चाचा राणा सिंह का परिवार मुंबई में रहता है। युवक अकेले घर पर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed