फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man dies hit by bus was returning home in azamgarh family members in uproar

Azamgarh News: बस की चपेट में आकर युवक की मौत, बहन को स्कूल छोड़ घर लौट रहा था; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 29 May 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 May 2024 03:46 PM IST
सार

Azamgarh News: महाविद्यालय पर बहन को छोड़ कर वह वापस घर लौट रहा था। अभी वह उसरगांवा ग्राम के पास ही पहुंचा था कि जौनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में आदित्य गंभीर रुप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Young man dies hit by bus was returning home in azamgarh family members in uproar
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज रोड पर प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना के समय वह मृतक अपनी चचेरी बहन को विद्यालय छोड़ कर वापस लौट रहा था। बरदह थाना के लीलाई गांव निवासी आदित्य (18) बुधवार की सुबह अपनी चचेरी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बडगहन स्थित एक महाविद्यालय पर छोड़ने गया था। 
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जौनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था और इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed