फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man dies due to snake bite, villagers angry over negligence in treatment

Azamgarh News: सर्पदंश से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

Tue, 15 Jul 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to snake bite, villagers angry over negligence in treatment
सरायमीर। थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव में रविवार देर शाम सर्पदंश की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मुरलीवाले हौसला मृतक के घर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया और मृतक की मां से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को जागरूक किया कि सांप के काटने के बाद हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव निवासी स्वराज (20) रविवार को अपने घर पर था। तभी अचानक कोबरा सांप ने उसे काट लिया। सांप काटने के बाद स्वराज खुद बाइक चलाकर नंदाव बाजार में स्थित एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचकर इलाज कराया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लंबे समय तक मरीज को वहीं रोके रखा और हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। इसके बाद स्वराज को फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मृतक को लेकर उस निजी चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे, जिस पर इलाज में लापरवाही का आरोप है। काफी देर तक ग्रामीण वहां मौजूद रहे। सरायमीर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद ग्रामीण बात मानकर वापस चले गए। सरायमीर थाना प्रभारी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। चिकित्सक को थाने पर बैठाया गया है। परिजन तहरीर देंगे तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed