{"_id":"642a83aaa349f0c4190a3a85","slug":"young-man-committed-suicide-in-azamgarh-chaos-in-the-family-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: रात में खाना खाकर कमरे में चला गया युवक, सुबह फंदे पर लटका मिला, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: रात में खाना खाकर कमरे में चला गया युवक, सुबह फंदे पर लटका मिला, परिजनों में कोहराम
Mon, 03 Apr 2023 01:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के भगतपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आजमगढ़ जिले के भगतपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक अपने घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। खुदकुशी का कारण साफ नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिलरियागंज के भगतपुर गांव निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र राधेश्याम भारती रविवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब वह देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। आवाज देने पर भी कोई आहट नहीं मिला।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका में उन्होंने खिड़की से झांका। अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। युवक फंदे से लटका था। परिजनों में कोहराम मच गया। आशीष दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह मोबाइल की दुकान चलाता था।
विज्ञापन