फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   young man beaten to death in land dispute in Azamgarh

जमीन के विवाद में हत्या: हमलावरों ने लात- घूसों से पीट कर ली युवक की जान, 4 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 07 Jan 2025 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Jan 2025 10:09 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के शख्स की पीट- पीटकर जान ले ली। घटना के समय पीड़ित अकेला था। ऐसे में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
young man beaten to death in land dispute in Azamgarh
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर में सोमवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही मृतक के घर मातम छाया हुआ है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पवई थाना क्षेत्र के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) पुत्र ससेनु का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पट्टीदारों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी बात को लेकर सोमवार की रात करीब 11 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि विपक्षियों ने लालू को जमकर लात- घुसों से मारा-पीटा। इस दौरान लालू के घर पर कोई मौजूद नहीं था। गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। लेकिन तब कर लालू की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की सूचना मृतक लालू की पत्नी को मिली तो वह भी अपने बच्चों संग रात एक बजे घर पहुंच गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल पुलिस की डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालू चार पुत्रियों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed