फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Young man asleep in teenshed found dead in the morning, fearing death from cold

टीनशेड में सोया युवक सुबह मृत मिला, ठंड से मौत की आशंका

Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Young man asleep in teenshed found dead in the morning, fearing death from cold
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार स्थित एक टीनशेड में पतली चादर ओढ़ कर सोया युवक सुबह मृत हाल में मिला। परिजनों व बाजार वासियों ने ठंड से मौत की आशंका जतायी है, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना अंतर्गत जजौली गांव निवासी संतोष वर्मा (42) पुत्र हरिराम वर्मा रिश्तेदारी में कांखभार गांव आया था। जहां से शुक्रवार को दिन में वह निकला और जाने कब कांखभार बाजार में पहुंच कर एक टीनशेड में सो गया। सुबह वह मृत हाल में पड़ा मिला। जानकारी पर रिश्तेदार रिंटू वर्मा भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान किया। इसके साथ ही बताया कि 24 को वह घर आया था और 25 को उसे किराया आदि देकर घर वापस भेज दिया गया था। कैसे वह कांखभार बाजार में टीनशेड में पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने ठंड से मौत की आशंका जतायी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एसओ रौनापार नवल किशोर ने बताया कि मृतक शराब पीता था रिश्तेदार से पैसा मिलने के बाद शराब पीया और रात में टीनशेड में आकर सो गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत ठंड से हुई है अथवा शराब से यह पीएम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता बताया गया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed