फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   You took out a walk on the dirt of the city

शहर की गंदगी को लेकर आप ने निकाली पदयात्रा

Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
You took out a walk on the dirt of the city
विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को नगर के सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय से एक झाडू चलाओ गंदगी भगाओ पद यात्रा निकालकर नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में सिविल लाइंस से निकली और नगर पालिका चौराहा, रिक्शा स्टैंड होते हुए पुन: पार्टी कार्यालय पर पहुंच कर बैठक के रूप मे परिवर्तित हो गई। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि कुछ दल ऐसे हैं जो स्वच्छता अभियान की बात करते है, लेकिन कुछ नहीं किए। जिम्मेदार लोगों ने ही नगर क्षेत्र की जनता को नरकीय स्थिति में पहुंचा दिया है। पुराने जेल के बाहर सड़क पर डंपिंग ग्राउंड बनाकर नगररवासियों को नारकीय जीवनयापन करने पर विवश कर दिया गया है। कहा कि आप ही जनहित की बात करती है, अन्य दल केवल सत्ता पाने के लिए वादों पर वादे कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को जनता पहचान गई है और आगामी चुनाव में इसका जबाव देगी। इस अवसर पर अनुराग यादव, इसरार अहमद, अनिल यादव, मोहम्मद अली, उमेश यादव, आरिफ खान, राजेश यादव, रमेश मौर्या, संजय यादव,राजेश सिंह,बाबूराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed