फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   You blew the effigy of the prime minister , protesting

आप ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, नारेबाजी

Thu, 17 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
You blew the effigy of the prime minister , protesting
दिल्ली सचिवालय में केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा छापेमारी करने के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। नारेबाजी के बीच का कि सूबे की सरकार के काम में रोड़ा अटकाया जा रहा है।
विज्ञापन


 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विरोधी पहले तो राजनीति में आने का चैलेंज दिए और जब हमने जनता के प्रेम, आर्शीवाद और विश्वास से दिल्ली के अंदर सरकार बना ली तो अब तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि कभी लेफ्टिनेंट गवर्नर के माध्यम से कभी दिल्ली पुलिस के माध्यम से और अब सीबीआई के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। यह कुचक्र वित्त मंत्री अरुण जेटली को बचाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार, दिल्ली सरकार को परेशान कर रही है, वह निंदनीय है।

इस दौरान यूथविंग के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, प्रशांत राय, शाहिद खां, तनवीर रिजवी, एजाज खां, संजय सिंह, अनु राय,सरार अहमद, उमेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed