फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yellow alert for severe heat in Azamgarh division for two days.

Azamgarh News: आजमगढ़ मंडल में दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का यलो अलर्ट

Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert for severe heat in Azamgarh division for two days.
30 जून को मानसून के प्रवेश करने के बाद अब इसकी सक्रियता में अस्थायी कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से मौसमी द्रोणी (मानसून ट्रफ) अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। साथ ही प्रदेश में फिलहाल कोई अन्य सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसके चलते दो दिन तक बारिश कम होने के आसार बने हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

जुलाई बारिश का सबसे पीक महीना माना जाता है। इस महीने में जिले में बारिश का औसत 150 से 160 मिमी माना जाता है। इसी महीने में खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की बड़े पैमाने पर रोपाई होती है। इस बार जून महीने में औसत से आधी बारिश हुई है।
विज्ञापन

सबकी नजरें जुलाई पर ही टिकी थीं। इसकी शुरुआत में मानसून के छाने से किसानों सहित अन्य लोगों को उम्मीद थी कि झमाझम बारिश होगी। इससे जहां किसानों की खेती को बल मिलेगा, वहीं गर्मी से भी कुछ राहत मिलेगी। एक जुलाई को मानसून ने अपना रंग दिखाया और अच्छी बारिश भी हुई। इसके बाद मानसून की चाल बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी द्रोणी अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसक गया है। इसके चलते पूर्वांचल में मानसून कमजोर पड़ गया। साथ ही प्रदेश में फिलहाल कोई अन्य सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसी के चलते अगले दो दिनों के दौरान पूर्वांचल में मानसूनी गतिविधियों के कमजोर रहने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश में कमी के चलते पूर्वांचल के हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने के साथ बारिश में फिर से तेजी आने की संभावना जताई गई है।

--
दो दिन तक उमस भरी गर्मी पड़ने का अलर्ट
मानसून के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण हुए परिवर्तन के चलते आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले में अगले दो दिनों तक भीषण उमस भरी गर्मी पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान चटख धूप निकलने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसी का असर रहा कि शनिवार को सुबह से तेज धूप निकल आई। इसके चलते पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

--
प्रदेश में 30 जून को मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए दो जुलाई को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इधर, उत्तरी उड़ीसा तट के पास उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मौसमी द्रोणी के अपनी वर्तमान स्थिति से दक्षिण की ओर खिसकने के चलते मानसूनी सक्रियता में कमी आई है। मानसूनी गतिविधियां सीमित रहने से तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed