फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Written on the wall 'National Animal Cheetah' The headmaster told the mistake of the painter

दीवार पर लिखा दिया ‘राष्ट्रीय पशु चीता’ प्रधानाध्यपक ने पेंटर की बताई गलती

Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Written on the wall 'National Animal Cheetah' The headmaster told the mistake of the painter
आजमगढ़। वाह रे हरैया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय गोसाई बाजार की शिक्षा व्यवस्था...। यहां तो गुरुजी को ही नहीं पता कि भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है। उनके विद्यालय की दीवार पर पेंटिंग तो की गई लेकिन बाघ का चित्र बनाकर ‘राष्ट्रीय पशु चीता’ लिखा दिया गया। जब गुरुजी को यही नहीं पता तो वह बच्चों को क्या शिक्षा देंगे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। इसपर सवाल पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक ने इसका ठीकरा पेंटर पर फोड़ दिया। पर सवाल तो गुरुजी पर ही उठेंगे। ऐसा ही एक मामला हरैया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाइ बाजार में देखने को मिला। यहां विद्यालय द्वारा दीवार पर एक पेंटिंग बनाई गई है। जिसपर चित्र के साथ ही लिखा गया है कि ‘राष्ट्रीय पशु चीता’ है। एक दिन पूर्व शत्रुघ्न दुबे नाम का एक व्यक्ति हरैया क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम था। बारात हरैया के पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय गोसाइ बाजार में ठहरी हुई थी। शत्रुघ्न दुबे की नजर पेंटिंग पर पड़ी तो वह शिक्षा विभाग की पोल खोलने के लिए फेसबुक पर लाइव कर दिए। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव में साफ देखा जा सकता है कि यहां के शिक्षकों का ज्ञान कितना है। इससे साफ है कि जब शिक्षक को ही नहीं पता तो वह बच्चों को क्या शिक्षा देंगे। गोसाई बाजार में पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय प्रधानाध्यक मुरलीधर पांडेय ने बताया कि पेंटर द्वारा यह चित्र बनाकर राष्ट्रीय पशु चीता लिखा गया है। हम अवकाश पर गए थे। हमारी नजर नहीं पड़ी। जब मामला संज्ञान में आया तो उसे तत्काल मिटा दिया गया है। यह हमारी गलती नहीं बल्कि पेंटर की गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed