फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Writers read their works at the poetry session, emphasizing creativity

Azamgarh News: काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने पढ़ी रचनाएं, सृजनशीलता पर दिया जोर

Wed, 15 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Writers read their works at the poetry session, emphasizing creativity
अतलस टैंक ​स्थित एक स्कूल में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा एवं शालिनी साहित्य सृजन की ओर से आयोजित
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, आजमगढ़ एवं शालिनी साहित्य सृजन, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा निकेतन, एटलस टैंक के सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी में स्वर साधिका सपना बनर्जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजिका एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की उपाध्यक्ष शालिनी राय ने उपस्थित कवियों, साहित्यकारों और श्रोताओं का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवेश सिंह ने दोनों संस्थाओं की ओर से जिले में साहित्यिक चेतना के संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् एवं साहित्यकार प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’ ने काव्यशास्त्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए साहित्यकारों और नवोदित रचनाकारों से निरंतर सृजनशील बने रहने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य गोष्ठी में डॉ. शशि भूषण प्रशांत, पं. हरिहर पाठक, दिनेश श्रीवास्तव ‘दाहिर’, डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’, डॉ. आशा सिंह, विजयेंद्र श्रीवास्तव ‘करुण’, राकेश पांडेय ‘सागर’, रत्नेश राय, संतोष पांडेय, डॉ. मोनिका शर्मा, आदित्य आजमी, डॉ. वसी उर्रहमान नोमानी, शालिनी राय, बृजबाला, रितेश पांडेय, अखिलेश यादव और संदीप राय सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश पांडेय ‘सागर’ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed