फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worshiped serpents, showed stamina in the akharas

पूजे गए नाग, अखाड़ों मं दिखाया दमखम

Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Worshiped serpents, showed stamina in the akharas
आजमगढ़। जिले में नागपंचमी का पर्व मंगलवार को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। जगह-जगह नागों की पूजा की गई। शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या आम दिनों से कहीं अधिक रही। कालसर्प दोष से छुटकारे के लिए कई लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना भी करवाई। लोगों ने नाग देवता से अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। जिले में नागपंचमी का पर्व पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। जगह-जगह नागों की पूजा की गई। शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या आम दिनों से कहीं अधिक रही। कई महिलाओं ने अपने घर की रसोई के दरवाजे पर नाग बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाग देवता की आकृतियां बनाकर पुष्प अर्पित कर पूजा की गई। नाग पंचमी पर्व पर सुबह से ही नाग देवता को दूध चढ़ाने के लिए लोग दूध की तलाश में इधर-उधर घूमते नजर आए। तो दूसरी तरफ महिलाए घर की साफ-सफाई में जुट गई थी। घर की सफाई के बाद घर लावा और दूध का छिड़काव किया गया। नगर के बड़ादेव, रैदोपुर, कालीचौरा, भंवरनाथ, बौरहवा बाबा सहित अन्य शिवमंदिरों पर सुबह से ही लावा चढ़ाने और दूध चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ादेव और रैदोपुर कालीचौरा पर महिलाओं ने कढ़ाही चढ़ाई। वहीं पूरे दिन सपरे सांप लेकर नगर क्षेत्र में घूमते रहे। लोगों ने नागों का दर्शन कर दान दिया। वहीं बच्चों के साथ युवा और महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने नाग पंचमी पर्व पर विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं ने कबड्डी, लंबी कूद, कुश्ती, चिकई आदि खेलों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed