फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers should take the government's achievements to every home: OP Rajbhar

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : ओपी राजभर

Tue, 21 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Workers should take the government's achievements to every home: OP Rajbhar
मेहियापार में विश्वकर्मा समाज के कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व भाजपा के
अहरौला। मेहियापार में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विजय संकल्प महासम्मेलन एवं स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। ओम प्रकाश राजभर ने सरकार की उपलब्धियों, संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुभासपा के प्रत्याशी अरुण राजभर को एनडीए से अतरौलिया विधानसभा का उम्मीदवार बनाया जाता है तो विश्वकर्मा समाज उनके समर्थन में पूरी ताकत से कार्य करेगा। सुभासपा नेता अरुण राजभर ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहने तथा पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। अंत में सुभासपा के प्रदेश महासचिव डॉ. घनश्याम विश्वकर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, अनूप विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, रोहन विश्वकर्मा, कवि अरुणेश विश्वकर्मा, वकील चौरसिया, रमाशंकर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed