{"_id":"048ebe84d525a97c48a124656cc4683f","slug":"workers-go-to-ready-for-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए कस लें कमर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए कस लें कमर
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि यह मोर्चा युवाओं की दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। आनलाइन सदस्यता हो या विरोध प्रदर्शन, जनता की समस्या को उठाना हो या फिर महासंपर्क अभियान हो भाजयुमो मेन विंग के साथ आजमगढ़ गोरखपुर क्षेत्र में सबसे अव्वल है। संगठन के कार्यकर्ता अब पंचायत चुनावों के िलए कमर कस लें
वह सोमवार को हरबंशपुर क्षेत्र स्थित सिंहासिनी वाटिका में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सिधारी हाईडिल चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए जुलूस की शक्ल में उन्हें लेकर सिंहासिनी वाटिका पहुंचे।
विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पासवान ने कार्यकर्ताओं को सुकन्या समृद्धि योजना, योग क्रांति, स्वच्छ्ता क्रांति, बेटी बढ़ाओ - बेटी बचाओ और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता आगे आएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. जीतेंद्र प्रताप राव ने महासंपर्क अभियान में और तेजी लाने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय ने कार्यकर्ताओं से रक्षा बंधन पर दस हजार बहनों का बीमा कराने का जिम्मा जिले के युवा मोर्चा के संगठन को सौंपा। कहा कि नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर डोर टू डोर जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। अध्यक्षता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर सुजीत पांडेय, विवेक सिंह सोनू, अवनीश राय बंटी, प्रशांत सिंह , मानस राज सिंह, ठाकुर अतुल सिंह, रवि शंकर राय मोनू, अनुभव सिंह, आशुतोष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।