फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worked wearing black bands in protest against NPS and UPS

Azamgarh News: एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कालीपट्टी बांध किया काम

Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Worked wearing black bands in protest against NPS and UPS
अंबारी। फूलपुर तहसील क्षेत्र के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के विरोध में कालीपट्टी बांधकर काम किया। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर सोमवार को विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने कहा कि देश का शिक्षक एवं कर्मचारी लंबे समय से एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग कर रहा है। लेकिन सरकार एनपीएस को समाप्त न कर देश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जबरन यूपीएस थोप दिया। इसलिए एनएमओपीएस पूरे देश में यूपीएस का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनपीएस धोखा है तो यूपीएस महाधोखा है। सरकार द्वारा लाई गई ये दोनों पेंशन योजनाएं किसी भी तरह शिक्षक एवं कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। फूलपुर ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र यादव, मंत्री दीपक यादव, पवई ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव ने आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जनता इंटर कालेज अंबारी में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

कृषि भवन सिधारी पर प्रदर्शन
इसी क्रम में एनपीएस, यूपीएस के विरोध में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सदस्यों ने कृषि भवन सिधारी पर प्रदर्शन किया। सरकार से ओपीएस लागू किए जाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष तेजू सिंह यादव ने यूपीएस को एनपीएस की तरह कर्मचारी विरोधी बताया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह यादव, अंगद यादव, बलिराम आदि मौजूद थे। वहीं, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर बांह में काली पट्टी बांध कर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed