फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work in sub post office stalled for one year due to cable cut

केबल कटने से एक साल से उप डाकघर में कामकाज ठप

Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work in sub post office stalled for one year due to cable cut
अंबारी। बीएसएनएल की केबल कट जाने से दीदारगंज पुरानी बाजार स्थित उप डाकघर में कामकाज ठप है। यहां के कर्मचारियों को किसी भी काम के लिए दूसरी शाखा जाना पड़ता है। यही हाल उपभोक्ताओं का भी है, उन्हें या तो सरायमीर या फिर आजमगढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

पुरानी बाजारी स्थित उप डाकघर में पिछले एक साल से नेटवर्किंग के कारण उपभोक्ताओं को स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पैसा ट्रांसफर सहित अन्य कार्य के लिए सरायमीर या फिर आजमगढ़ जाना पड़ता है। बताते चलें कि दीदारगंज पोस्ट ऑफिस में नेटवर्किंग के लिए लगा बीएसएनएल का केबल अक्तूबर 2020 से कट गया। आज लगभग एक साल होने को है। लेकिन आज तक केबल जोड़ी नहीं गई। जबकि डाक विभाग ने कई बार इसकी शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों से की। नेटवर्क ठप होने से डाकघर में लगे कंप्यूटर शो-पीस बने हुए है। डिजिटल पोस्ट इंडिया सुविधा से लोग वंचित हैं। लगभग एक वर्ष से नेटवर्क संबंधी समस्या से उपभोक्ता से लेकर कर्मचारी तक परेशान है। आवश्यक कार्यो को कर्मचारी दूसरे शाखा पर जाकर करने को मजबूर हैं। पोस्ट मास्टर कुंजबिहारी लाल का कहना कि बीएसएनएल की केबल विगत एक वर्ष पूर्व कट गई। इसके लिए कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया। बार-बार यही आश्वासन मिलता रहा कि एक सप्ताह में ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन आज धीरे-धीरे एक साल होने को है। लेकिन केबल नहीं जोड़ा गया। वहीं प्रवर डाक अधीक्षक आजमगढ़ योगेंद्र मौर्य का कहना है कि मामला संज्ञान में है। एक सप्ताह में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू हो रही है। इसके बाद सब सही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed