फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work for four lane from Narauli to Bhanwarnath begins, land will be acquired

Azamgarh News: नरौली से भंवरनाथ तक फोरलेन के लिए काम शुरू, अधिग्रहीत होगी भूमि

Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Work for four lane from Narauli to Bhanwarnath begins, land will be acquired
आजमगढ़। नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बाईपास बंधे को फोरलेन का निर्माण वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के पास से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

70 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोरलेन मार्ग के निर्माण की बाधा को दूर करने के लिए लगभग 200 किसानों से जमीन की खरीद की जाएगी।
इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा एसडीएम सदर से खसरा खतौनी मांगी गई है। जनपद में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे वाहनों के कारण शहर क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है।
अक्सर कहीं न कहीं लोग जाम की समस्या से जूझते हैं, जिसे देखते हुए शहर बाईपास बंधे को फोरलेन बनाने की कवायद शुरू हुई, जो जल्द ही परवान चढ़ने वाली है। शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इसके निर्माण को भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

35 करोड़ रुपये से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक और 35 करोड़ से करतालपुर से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण के लिए एसडीएम सदर से इन निर्माण के रास्ते में आ रहे लोगों की जमीनों के अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर ली जाएगी जमीन: इस फोरलेन के निर्माण के लिए बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए राजस्व कर्मियों द्वारा जांच पड़ताल कर डाटा जुटाया जा रहा है। सरकारी जमीन को छोड़कर जो अन्य लोगों से जो जमीन ली जाएगी उसका मुआवजा उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed