फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work done under Kayakalp scheme will be investigated: DM

कायाकल्प योजना से कराए गए कार्यों की होगी जांच : डीएम

Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Work done under Kayakalp scheme will be investigated: DM
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर शिक्षा क्षेत्र पल्हनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय की स्थिति काफी जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर अवस्था में पाई गई। प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के अंतर्गत कराए गए कार्य भी संतोष जनक नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कायाकल्प योजना के कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने पर एबीएसए के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय की खाली जमीन पर स्वयं सहायता समूह द्वारा सब्जी उगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नजदीकी गोशाला से एग्रीमेंट कर गोबर की खाद खरीदें तथा सब्जी से होने वाली आय से गोशाला के निर्माण, चारा, भूसा एवं पानी के लिए सहयोग दें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, एसडीएम सदर जेआर चौधरी, खंड विकास अधिकारी पल्हनी निलिमा गुप्ता व एक्सीयन पीडब्ल्यूडी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed