फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Won Gold in UP Jump Rope National Competition

उप्र जंप रोप नेशनल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Won Gold in UP Jump Rope National Competition
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के बेगपुर गांव निवासिनी निधि यादव ने उप्र जंप रोप नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार में हर्ष व्याप्त है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बेगपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक संजय यादव की सबसे बड़ी बेटी निधि यादव शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेलकूद में भी काफी रुचि रखती है। निधि ने राजस्थान के वीटी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर में आयोजित चार दिवसीय उप्र जंप रोप नेशनल चैंपियनशिप 2020-21 जो 17 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजित हुई थी। इसमें उप्र की तरफ से भाग लेकर गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ ही जनपद का मान भी बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में उप्र के साथ राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, आसाम, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड सहित लगभग 15 प्रदेशों की टीमों ने भाग लिया था। जिसमें उत्तर प्रदेश टीम के साथ हरियाणा की टीम और आसाम की टीम के बीच मुकाबला कराया गया। जिसमें उप्र की तरफ से निधि यादव ने गोल्ड जीता और प्रथम स्थान उत्तर प्रदेश को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान पर हरियाणा रहा जबकि तृतीय स्थान पर आसाम की टीम रही। बृहस्पतिवार को निधि यादव अपने पिता भूतपूर्व सैनिक संजय यादव के साथ गांव पहुंची तो गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। निधि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed