फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women's groups got the work of making 4.30 lakh flags, employment to 1600

Azamgarh News: महिला समूहों को मिला 4.30 लाख झंडे बनाने का काम, 1600 को रोजगार

Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women's groups got the work of making 4.30 lakh flags, employment to 1600
आजादी के अमृत महोत्सव के समापन को यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को हर घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। झंडा बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक की कुल 614 समूह का चयन किया गया है। कुल 614 समूहों की 1600 महिलाओं को अलग-अलग तिरंगा झंडा तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समूहों द्वारा कुल चार लाख 30 हजार झंडा बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष करीब 78 हजार झंडों का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन


जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाएंगी। जिसे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकारी भवनों एवं आम लोगों के मकान तथा प्रतिष्ठानों पर फहराया जाएगा। उपायुक्त एनआरएलएम अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि झंडा निर्माण के लिए महिला समूहों को सीधे ग्राम पंचायतों से आर्डर मिल रहे हैं, जिससे उन्हें भुगतान मिलने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।
विज्ञापन

झंडा निर्माण के लिए महिला समूह स्वयं कपड़े की खरीद कर रही हैं, जिससे महिला समूहों को कम समय में अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिला है। सभी बीडीओ की देखरेख में झंडा निर्माण कराए जा रहे हैं। अब तक करीब 78 हजार झंडे तैयार हो गए हैं और शेष झंडों का निर्माण भी समय से करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed