{"_id":"6ac937643be0ed75df00d797","slug":"women-will-be-empowered-through-the-model-women-friendly-gram-panchayat-initiative-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-158577-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत पहल से सशक्त होंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत पहल से सशक्त होंगी महिलाएं
विज्ञापन
जनपद की महिलाओं को पंचायत के फैसलों, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में पहल शुरू की गई है। पंचायती राज मंत्रालय की आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत पहल के तहत जिले की दो ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
इन पंचायतों को महिला हितैषी मॉडल के रूप में विकसित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा।
इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े मानकों पर काम होगा। साथ ही बालिकाओं की प्राथमिक से उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तर तक पढ़ाई जारी रखने तथा स्कूल छोड़ने की दर कम करने पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन
चयनित ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को बैंक से ऋण लेकर बकरी पालन, मुर्गी पालन समेत अन्य छोटे कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इससे उनकी आय बढ़ाने और आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पंचायत की बैठकों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को महिला संबंधी कानूनों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता, महिलाओं के शैक्षिक स्तर में सुधार और स्कूल छोड़ने की दर कम करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इसके अलावा पंचायत स्तर पर महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। इन प्रयासों के माध्यम से महिलाओं को पंचायत के निर्णयों में भागीदारी का अवसर देने और गांव में उनके लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।
00
महिला हितैषी पंचायत के प्रमुख लक्ष्य
शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव
मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी
महिलाओं की पंचायत बैठकों में नियमित भागीदारी
महिला अपराध में कमी
बालिकाओं की शिक्षा में निरंतरता
स्कूल छोड़ने की दर कम करना
स्वयं सहायता समूहों और बैंक ऋण से महिलाओं को जोड़ना
00
केंद्र की इस पहल का उद्देश्य हर जिले में कम से कम एक आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत विकसित करना है। पंचायत सूचकांकों में भी बालिकाओं की प्राथमिक से उच्च प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में संक्रमण, संस्थागत प्रसव, महिला सहभागिता, स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण, मातृ वंदना योजना और महिला अपराध जैसे संकेतकों को महिला हितैषी पंचायत के आकलन में शामिल किया गया है। -कुमार अमरेंद्र, डीपीआरओ।