फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women were made aware of health protection and hygiene

Azamgarh News: महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware of health protection and hygiene
दरियापुर नेवादा गांव में पैड यात्रा-सफर स्वच्छ सोच का एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिल - फोटो : धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककर जाते बाइक सवार।
लालगंज । स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यरत अग्रणी सामाजिक संस्था अमूल्य जीवन संस्था द्वारा मेहनाजपुर क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में पैड यात्रा-सफर स्वच्छ सोच का एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी भाजपा मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव ने किया, जबकि अध्यक्षता संस्था की निदेशिका मोनिका मकराडिया ने की। इस अवसर पर मोनिका मकराडिया ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने एक रुपया-एक पैड अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर महिलाओं को मात्र एक रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 मई 2024 को विश्व मासिक धर्म दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था। संस्था अब तक छह राज्यों में लगभग 20 हजार महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर चुकी है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राहुल सिंह, जयदीप श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, अभिषेक चौरसिया, नजमा बेगम, मजूद्दीन, निशा, इंदु देवी, गिरजा, हमीदुन्निशा, शबनम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed