फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women protested against opening of liquor shop

Azamgarh News: शराब की दुकान खुलने का महिलाओं ने जताया विरोध

Wed, 02 Apr 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women protested against opening of liquor shop
अतरौलिया। नगर पंचायत के खानपुर फतेह मोहल्ले में एक अप्रैल से खुल रही देसी शराब की दुकान के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि घनी आबादी वाले इस इलाके में शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हंगामा किया और शराब की दुकान को बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम, आबकारी अधिकारी, एसपी और आबकारी आयुक्त को शिकायत पत्र भेजा। उनका आरोप है कि यह दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हनुमान मंदिर से मात्र 45 मीटर की दूरी पर खोली जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। संगीता, सुभावती, मालती, अनारी और संतोष निषाद जैसी स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यहां शराब की दुकान से नशे में छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं बढ़ेंगी। हमारी बहन-बेटियां असुरक्षित होंगी। इसे कहीं और शिफ्ट किया जाए, वरना हम धरना देंगे। पहले इस क्षेत्र में कोई शराब की दुकान नहीं थी। घनी आबादी में दुकान खुलने से नवयुवकों और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नियमों के खिलाफ ठेका खुला, तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वहीं दुकान संचालक रामसमुझ मौर्य ने कहा कि दुकान आबादी से दूर रोडवेज अतरौलिया महरुपुर के नाम से आवंटित स्थान पर खोली गई है। यहां न मंदिर है, न विद्यालय, न अस्पताल। इसे ऐसी जगह खोला गया है, जहां किसी को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed